Skip to content

Hindi Factory

  • Banking
  • How To
  • Blogging
  • Share Market
Hindi Factory
Home / Banking /

SBI में अकाउंट कैसे खोले? (Online)

ByAkash Wandhekar September 24, 2022

अगर आप देश के टॉप बैंक में zero balance अकाउंट खोलना चाहते है तो SBI आपके लिए अच्छा option है। SBI में full kyc के साथ zero balance अकाउंट online खोल सकते है। अकाउंट के साथ आपको पासबुक, चेक बुक, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और upi यह सभी सुविधा मिलती है वो भी बिना किसी लिमिट के।

SBI में अकाउंट ओपन करना बोहोत आसान है बस आपको नीचे दिए गए 15 steps को फॉलो करना होगा।

Contents
1) SBI में Account Open करने के लिए जरूरी चीजे
2) SBI में Account Open करने के Steps
3) SBI Account Opening से जुड़े सवाल
3.1) SBI में खाता खोलने में कितना पैसा लगता है?
3.2) SBI में खाता खोलने के लिए क्या क्या चाहिए?

SBI में Account Open करने के लिए जरूरी चीजे

  1. आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
  2. आपके पास आधार कार्ड और pan card होना चाहिए।

SBI में Account Open करने के Steps

Step 1 – SBI में अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आपको play store से yono sbi app को डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद उसे ओपन कीजिए और जो permission मांगे उसे allow कीजिए।

Step 2 – New To SBI पर क्लिक कीजिए उसके बाद Open Savings Account पर क्लिक कीजिए। अगर आप घर बैठे बैठे अकाउंट खोलना चाहते है तो Without branch visit पर क्लिक कीजिए वरना with branch visit पर क्लिक कीजिए। मैने without branch visit पर क्लिक किया है उसके बाद Insta Plus Savings Account पर क्लिक कीजिए।

Step 3 – Start a new application पर क्लिक कीजिए उसके बाद next पर क्लिक कीजिए। आपका मोबाइल नंबर डालिए। अगर आपके पास ईमेल है तो डालिए वरना नही डाला तो भी चलेगा। Confirm पर क्लिक कीजिए। याद रखे मोबाइल नंबर आपके मोबाइल में होना चाहिए। आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर OTP आयेगा उसे डालकर submit पर क्लिक कीजिए।

Step 4 – अपने मन से कोई एक पासवर्ड दो बार डालिए। कोई एक सिक्योरिटी question चुनकर उसका जवाब दीजिए और next पर क्लिक कीजिए। Ok पर क्लिक कीजिए। Terms accept करके next पर क्लिक कीजिए। I agree पर टिक करके next पर क्लिक कीजिए।

Step 5 – Enter aadhar number पर क्लिक कीजिए। आपका आधार कार्ड नंबर डालिए और get OTP पर क्लिक कीजिए। आपका आधार कार्ड जिस मोबाइल नंबर से लिंक होगा उसपर OTP आयेगा उसे डालकर submit पर क्लिक कीजिए। Ok पर क्लिक कीजिए।

Step 6 – आपकी personal details आपके सामने आएगी उसे चेक करके next पर क्लिक कीजिए। आपका address डालिए और next पर क्लिक कीजिए। आपका pan card नंबर डालिए और next पर क्लिक कीजिए। आपका फोटो आपके सामने आएगा उसे चेक करके next पर क्लिक करें।

Step 7 – आप कितने पढ़े लिखे है उसे चुने। आपकी शादी हुई की नही उसे चुने। आपके माता पिता के बारे में जानकारी दीजिए और next पर क्लिक करें। आप क्या काम करते है उसे चुनिए।

Step 8 – आपकी सालाना कितनी कमाई है उसे डालकर next पर क्लिक कीजिए। आपका धर्म चुने। आपकी कैटेगरी चुनिए। आपको जिसे nominee रखना है उसके बारे में जानकारी दीजिए और next पर क्लिक कीजिए।

Step 9 – आपके nominee का address डालकर next पर क्लिक कीजिए। आपको जिस branch में अकाउंट खोलना है उसे चुनकर next पर क्लिक कीजिए। Terms को accept करके next पर क्लिक कीजिए। आपके मोबाइल नंबर पर OTP आयेगा उसे डालकर next पर क्लिक कीजिए।

Step 10 – आपको atm card पर क्या नाम रखना है उसे डालिए और next पर क्लिक कीजिए। आपके सामने टोकन नंबर आयेगा उसे कहीपर लिखकर रखे और next पर क्लिक कीजिए। Start/Schedule a video call पर क्लिक कीजिए।

Step 11 – Terms पर टिक करके Start journey पर क्लिक कीजिए। Schedule पर क्लिक कीजिए। कोई एक date और time चुनकर Schedule पर क्लिक कीजिए। अब app बंद कीजिए।

Step 12 – आपने जो date और time चुना था उसे समय yono sbi app को ओपन कीजिए। New To SBI पर क्लिक कीजिए। Open savings account पर क्लिक कीजिए। Without branch visit पर क्लिक करें। Insta plus savings account पर क्लिक कीजिए।

Step 13 – Resume application पर क्लिक कीजिए। आपका मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर resume पर क्लिक कीजिए। Next पर क्लिक कीजिए। Start/Schedule a video call पर क्लिक कीजिए।

Step 14 – Ok पर क्लिक कीजिए। Terms accept करके Start journey पर क्लिक कीजिए। I am ready पर क्लिक कीजिए। Allow permissions पर क्लिक कीजिए।

Step 15 – Allow पर क्लिक कीजिए। स्क्रीन पर आपको timer दिखेगा उतने टाइम इंतजार कीजिए। अब आपका वीडियो कॉल चालू होगा। वो एजेंट जो पूछेगा उसका जवाब दीजिए। वीडियो कॉल खतम होने के बाद kyc complete होने का मैसेज आयेगा।

Done आपका SBI में अकाउंट ओपन हुआ। आपके अकाउंट की जानकारी आपको ईमेल और मैसेज से भेज दी जाएगी। 1 से 2 हफ्ते में आपका पासबुक और डेबिट कार्ड आपके address पर आयेगा।

SBI Account Opening से जुड़े सवाल

SBI में खाता खोलने में कितना पैसा लगता है?

SBI का zero balance अकाउंट खोलने के लिए कोई पैसे नहीं लगते।

SBI में खाता खोलने के लिए क्या क्या चाहिए?

SBI में खाता खोलने के लिए आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। आपके पास आधार कार्ड और pan card होना चाहिए।

Related posts:

  1. Central Bank में अकाउंट कैसे खोले? (Online)
  2. Axis Bank में अकाउंट कैसे खोले? (7 मिनट में)
  3. ICICI Bank में अकाउंट कैसे खोले? (Zero Balance)
  4. HDFC Bank में अकाउंट कैसे खोले? (Zero Balance)

Post navigation

Previous Previous
YONO SBI में रजिस्टर कैसे करे? (5 मिनट में)
NextContinue
HDFC Bank में अकाउंट कैसे खोले? (Zero Balance)

Recent Posts

  • Bank Application in Hindi | Bank Manager को एप्लीकेशन कैसे लिखे?
  • ICICI Bank के Debit Card का PIN Generate कैसे करे?
  • Yes Bank का CIF Number कैसे पता करे? (2 मिनट में)
  • SBI का CIF Number कैसे पता करे? (2 मिनट में)
  • Indian Bank का CIF Number कैसे पता करे? (2 मिनट में)

Hindi Factory

यहां आपको हर रोज Tech, Social Media, Banking, Share Market, Mutual Funds और How To Guide इनमे से किसी एक Topic पर Content मिलेगा। हमसे जुड़ने के लिए हमारे Social Handles को जरूर फॉलो कीजिए।

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Explore Topics

  • Blogging
  • Banking
  • How To
  • Share Market

Copyright © 2026 Hindi Factory | All brand logos and images are copyrighted to respective owners.

  • Banking
  • How To
  • Blogging
  • Share Market
Search