SBI Debit Card Unblock कैसे करे? (Online)
अपने ग्राहक को पैसे की लेन देन करने में कोई दिक्कत नही हो इसलिए SBI लोगो को debit card और credit card देती है। कभी कभी पैसे निकालते वक्त 3 बार गलत pin डालने की वजह से आपका debit card block किया जाता है। या किसी कारण वश आप खुद से debit card को block करते हैं।
अगर आप इसी समस्या का सामना कर रहे है तो आप नीचे दिए गए steps को फॉलो करके अपना sbi का debit card और atm card को unblock कर सकते है।
SBI Debit Card Unblock करने के लिए जरूरी चीजे
SBI का debit card unblock करने के लिए आपके पास कुछ चीजे होनी जरूरी है।
- आपका mobile banking activate होना चाहिए।
- आपके पास debit card या atm card होना चाहिए।
अगर आपका mobile banking activate नही है तो आपको branch visit करके debit card को unblock करना है।
SBI Debit Card Unblock करने के तरीके
SBI का debit card unblock करने के कुल दो तरीके है।
- Yono App
- Branch Visit
दोनो में से किसी एक तरीके का इस्तेमाल करके आप debit card unblock कर सकते है।
Yono App से SBI Debit Card Unblock करने का तरीका
Yono app का इस्तेमाल करने के लिए आपका mobile banking activate होना चाहिए।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में YONO SBI app को ओपन कीजिए।
- अपने user ID और password के जरिए login कीजिए।
- Login करने के बाद नीचे स्क्रॉल कीजिए और service request पर क्लिक कीजिए।
- ATM/Debit Card पर क्लिक कीजिए।
- Profile password डाले और submit पर क्लिक कीजिए।
- Activate card पर क्लिक कीजिए।
- Account select करे और card number डालके next पर क्लिक कीजिए।
- आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा।
- OTP डालके submit पर क्लिक कीजिए।
Done आपका sbi का debit card unblock हो गया।
Branch Visit से SBI Debit Card Unblock करने का तरीका
Branch visit से sbi का debit card unblock करने के लिए आपको application लिखना होगा।
सेवा में शाखा प्रबंधक महोदय, (अपनी बैंक का नाम लिखे) (अपना शहर, जिला व राज्य लिखे) विषय – debit card unblock करने के लिए आवेदन पत्र महोदय, मेरा नाम (आपका पूरा नाम लिखिए) है। मे आपके बैंक (अपने बैंक का नाम व ब्रांच का नाम लिखे) का खाताधारक हूँ। मेरी बैंक खाता संख्या (बैंक अकाउंट नंबर लिखे) है। यह एक (अपने खाते का प्रकार लिखे बचत खाता / करंट खाता) खाता है। महोदय मेरा debit card block हुआ है। इसलिए आपसे निवेदन है की मेरा debit card unblock करने की कृपा करे। धन्यवाद नाम - (आपका पूरा नाम लिखिए) बैंक अकाउंट नंबर - (आपका अकाउंट नंबर डाले) मोबाइल नंबर - (आपका मोबाइल नंबर डाले) Debit Card Number - (आपके debit card का नंबर डालिए) हस्ताक्षर - (हस्ताक्षर करे) दिनांक - (दिनांक दर्ज करें)
SBI Debit Card Unblock करने का Application का उदाहरण
नीचे दिए गए उदाहरण का इस्तेमाल करके आप application लिख सकते है।
सेवा में शाखा प्रबंधक महोदय, State Bank of India अहमदनगर, महाराष्ट्र विषय – debit card unblock करने के लिए आवेदन पत्र महोदय, मेरा नाम विजय सुनील कुमार है। मे आपके SBI अहमदनगर शाखा का खाताधारक हूँ। मेरी बैंक खाता संख्या 123123123123 है। यह एक बचत खाता है। महोदय मेरा debit card block हुआ है। इसलिए आपसे निवेदन है की मेरा debit card unblock करने की कृपा करे। धन्यवाद नाम - विजय सुनील कुमार बैंक अकाउंट नंबर - 123123123123 मोबाइल नंबर - 99123456xx Debit Card Number - 453712385643xx हस्ताक्षर - (हस्ताक्षर करे) दिनांक - 29 जनवरी 2022
SBI Debit Card से जुड़े सवाल
मेरा SBI का Debit Card क्यों Block हुआ?
Debit card का pin 3 से ज्यादा बार गलत डालने पर sbi का debit card block होता है।
Net Banking से SBI का Debit Card Unblock कैसे करे?
Net Banking से आप sbi का debit card unblock नही कर सकते। Unblock करने के लिए आप yono app का इस्तेमाल कर सकते है।