SBI के ATM Card का PIN Change कैसे करें?
किसी कारण वश हमारे sbi के atm card का pin किसीको पता चलता है। तब उसे जल्द से जल्द बदलना बोहोत ज्यादा जरूरी होता है। अगर आपको भी sbi के atm card का pin बदलना है तो इस पोस्ट को आखिर तक पढ़े।
SBI के ATM Card का PIN बदलने के तरीके
- Internet Banking का इस्तेमाल करके
- नजदीकी SBI के atm machine में जाकर
Net Banking से SBI के ATM Card का Pin Change करने का तरीका
Net banking से sbi के atm card का pin change करने के लिए आपका sbi net banking में रजिस्टर होना जरूरी है। अगर नहीं है तो रजिस्टर कर लीजिए।
Step 1 – सबसे पहले sbi के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वहा login का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक कीजिए। लिंक – https://onlinesbi.com/

Step 2 – Login पर क्लिक करने के बाद लेफ्ट साइड में आपको continue to login का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक कीजिए।

Step 3 – अपना username ,पासवर्ड और captcha डालिए। डालने के बाद login पर क्लिक कीजिए।

Step 4 – Login करने के बाद ऊपर आपको e-services का ऑप्शन दिखेगा उसपर जाइए। E-services में atm card services का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक कीजिए।

Step 5 – Atm card services में atm pin generation का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक कीजिए।

Step 6 – यहा आपको pin बदलने के दो ऑप्शन दिखेंगे। एक है otp का इस्तेमाल करके और दूसरा है प्रोफाइल पासवर्ड का इस्तेमाल करके। ज्यादातर लोगों को प्रोफाइल पासवर्ड पता नही होता। इस लिए आप otp का इस्तेमाल करे। OTP का इस्तेमाल करने के लिए आपका मोबाइल नंबर sbi में रजिस्टर होना चाहिए।

Step 7 – आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए।

Step 8 – आपके sbi में जितने अकाउंट होगे वो दिखेंगे। आपका atm जिस अकाउंट से जुड़ा होगा उसे चुनिए। अगर एक ही है तो ऑटोमेटिकली चुनकर आएगा। अकाउंट चुनने के बाद continue पर क्लिक कीजिए।

Step 9 – अब आपका कार्ड चुनिए और सबमिट पर क्लिक कीजिए।

Step 10 – आपको जो pin रखना है उसके पहले दो अंक डालिए और सबमिट पर क्लिक कीजिए।

Step 11 – आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर बाकी के दो अंक आयेंगे। आपके दो अंक और मोबाइल नंबर पर आए हुए दो अंक इस चारों अंको को डालकर सबमिट पर क्लिक कीजिए।

Step 12 – आपका pin change हुआ इसका मैसेज आपके स्क्रीन पर आएगा।

SBI के ATM Machine में जाकर ATM Card का Pin Change करने का तरीका
- सबसे पहले अपने नजदीकी sbi के atm machine में जाइए।
- अपना atm card machine में डालिए।
- अपनी भाषा चुनिए।
- 10 से लेके 99 के बीच में से किसी एक नंबर को डालिए और yes पर क्लिक कीजिए। जैसे की 25।
- आपके atm card का pin डालिए।
- Banking पर क्लिक कीजिए।
- लेफ्ट साइड में pin change का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक कीजिए।
- आपको जो भी pin रखना है उसे दो बार डालिए।
- Done आपके एटीएम कार्ड का pin change हुआ।
SBI ATM Card Pin से जुड़े सवाल
बैंक में जाए बगैर क्या में SBI के ATM Card का Pin Change कर सकता हूं?
जी हा आप net banking का इस्तेमाल करके sbi के atm card का pin set कर सकते है।
SBI के ATM Card का Pin Change करने के लिए कौनसे चीजों की जरूरत है?
SBI के ATM card का pin change करने के लिए आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर होना जरूरी है।