पंजाब नेशनल बैंक में खाता कैसे खोले? (10 मिनट में)
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा गांव गांव में है। बोहोत सारे लोगो की सबसे नजदीकी बैंक pnb है। इसलिए वो अपना खाता pnb में खोलना चाहते है। पंजाब नेशनल बैंक आपको full kyc के साथ ऑनलाइन खाता खुलवाने की सुविधा प्रदान करती है। अकाउंट के साथ आपको डेबिट कार्ड, पासबुक, चेक बुक, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा प्रदान करती है। नीचे दिए गए 15 steps को फॉलो करके आप पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट खोल सकते है।
पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट खोलने के लिए लिए जरूरी चीजे
- आपके पास आधार कार्ड और pan card होना चाहिए।
- आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
- आपका gmail पर account होना चाहिए।
- आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- आपका पहले से pnb में अकाउंट नही होना चाहिए।
- यह आपका अकेला का खाता खाता होगा।
पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट खोलने के लिए Steps
Step 1 – पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट खोलने के लिए सबसे पहले आपको pnb के ऑफिशियल वेबसाइट (लिंक – pnbindia.in ) पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद राइट साइड में online services का option दिखेगा उसपर क्लिक कीजिए। Online services में savings account with video kyc पर क्लिक कीजिए।

Step 2 – Apply for savings account पर क्लिक कीजिए।

Step 3 – यहां आपको दो तरह के अकाउंट ओपन करने का option मिलते है। Unnati savings account और power savings account। दोनों के सुविधाओं को आप पढ़ सकते है। दिनों में से किसी एक को चुनकर Get started पर क्लिक कीजिए। मैने unnati savings account को चुना है।

Step 4 – पंजाब नेशनल बैंक में खाता खोलने के लिए जो terms है वो आपके सामने दिखेंगे। उन्हे ध्यान से पढ़े। अगर आप इसमें बैठते है तो I Agree पर टिक करके proceed पर क्लिक कीजिए। अगर आप terms में नही बैठते तो आप pnb में अकाउंट नही खोल सकते।

Step 5 – आपका मोबाइल नंबर और ईमेल डालिए। Terms के बॉक्स में टिक करके proceed पर क्लिक कीजिए।

Step 6 – आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा। उस OTP को वहा डालकर verify & proceed पर क्लिक कीजिए।

Step 7 – आपका pan card और आधार कार्ड नंबर डालिए। Terms के दोनों बॉक्स में टिक करके proceed पर क्लिक कीजिए।

Step 8 – आपके आधार कार्ड से जो मोबाइल नंबर लिंक है उसपर OTP आयेगा। उस OTP को यहां डालकर verify & proceed पर क्लिक कीजिए।

Step 9 – आपका नाम, पता और बाकी details आपके सामने आएंगी। अगर आप communication address अलग है तो yes की जगह no पर क्लिक करके address बदल लीजिए। Address बदलने के बाद proceed पर क्लिक कीजिए।

Step 10 – यहां आपके माता और पिता के बारे में जानकारी दीजिए। अगर आपको nominee रखना है उसे enable करके उसके बारे में जानकारी दीजिए। जानकारी देने के बाद बॉक्स में टिक करके proceed पर क्लिक कीजिए।

Step 11 – आपको जिस branch में खाता खोलना है उसका address वहा डालिए। जो जो services आपको चाहिए उसे enable कीजिए। जैसे की अगर आपको atm card चाहिए तो उसे enable कीजिए। अब proceed पर क्लिक कीजिए।

Step 12 – Consent को पढ़कर I Agree पर टिक कीजिए। Declaration में पहला option चुनकर submit पर क्लिक कीजिए।

Step 13 – अगर आप दी हुई जानकारी में कुछ बदलाव करना चाहते है तो राइट साइड में पेंसिल का आइकॉन दिखेगा उसपर क्लिक करके आप उसे बदल सकते है। I agree पर क्लिक कीजिए। Declaration में पहला option चुनकर सबमिट पर क्लिक कीजिए।

Step 14 – आपके अकाउंट की जानकारी जैसे की अकाउंट नंबर, ifsc code स्क्रीन पर आएगी। उस जानकारी को कही पर लिखकर रखे। Proceed for video kyc पर क्लिक कीजिए।

Step 15 – Video kyc के लिए अपने पास आधार कार्ड, pan card, एक कागज और पेन अपने पास लीजिए। फिर call now पर क्लिक कीजिए। आपका कॉल एक एजेंट से जुड़ेगा। एजेंट जो पूछेगा उसकी जानकारी उसे दीजिए। कॉल खतम होने के बाद thank you का मैसेज आपके सामने आएगा।

Done आपका पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट बन गया। आपके अकाउंट का पासबुक, डेबिट कार्ड और चेक बुक 1 से 2 हफ्ते में आपके घर पर पोहौच जायेगा।
PNB Account Opening से जुड़े सवाल
PNB में Minimum Balance कितना रखना होता है?
अगर आप चेक बुक ले रहे है तो pnb में minimum 500 रूपये और चेक बुक नही लिया तो 100 रूपये रखने होते है।
PNB Savings Account में कितना ब्याज मिलता है?
PNB savings account में आपको 3.25% से 3.80% तक की Interest Rate यानी ब्याज मिलता है|
PNB में अकाउंट खुलवाने पर क्या क्या सुविधा मिलती है?
PNB में अकाउंट खुलवाने पर आपको डेबिट कार्ड, पासबुक, चेक बुक, नेट बैंकिंग, upi और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा मिलती है।
It could be a very very helpful section of details. We’re thankful which you contributed this convenient details here. You need to continue being us well informed like that. Appreciate revealing.. dolly jain