HDFC Debit Card का Pin कैसे Set करे?
अपने customer के security के लिए HDFC bank ने pin पोस्ट से भेजने की जगह खुद को set करने का option दिया है। HDFC bank आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP भेजती है उसके जरिए आप HDFC Debit Card के pin को set कर सकते है। याद रखे भेजा हुआ OTP सिर्फ 48 घंटो के लिए वैध होता है।
HDFC Debit Card का Pin Set करने के लिए जरूरी चीजे
HDFC debit card का pin set करने से पहले आपके पास पहले कुछ जरूरी चीजे होने चाहिए।
- आपका मोबाइल नंबर hdfc bank में रजिस्टर होना चाहिए।
- आपके पास debit card होना चाहिए।
- आपकी net banking activate होनी चाहिए।
- आपकी mobile banking activate होनी चाहिए।
ऊपर दिए गए चार चीजों में से पहली और दूसरी, तीसरी या चौथी चीजों में से एक चीज होनी चाहिए।
HDFC Debit Card का Pin कैसे Set करे?
HDFC debit card का pin set करने के कुल तीन तरीके है।
- ATM
- Net Banking
- Mobile Banking
ATM से HDFC Debit Card का Pin कैसे Set करे?
अगर आपके पास hdfc bank का debit card है और मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर है तो आप नीचे दिए गए steps को फॉलो करके pin set कर सकते है।
- सबसे पहले अपना debit card और रजिस्टर मोबाइल नंबर लेके नजदीकी hdfc के atm में जाइए।
- Atm machine में debit card डालिए और pin generation पर क्लिक कीजिए।
- अपने बैंक का 11 अंकी account number डालिए और comfirm पर क्लिक कीजिए।
- इसके बाद अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर डालिए और confirm पर क्लिक कीजिए।
- इसके बाद आपको दो बार comfirm पर क्लिक करना है।
- आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा उसको वहा डालिए।
- OTP डालने के बाद आपको pin डालने को बोलेगा।
- आपको जो pin रखना है उसको दो बार डालिए।
- आपका pin set हो गया।
अगर आप घर बैठे pin set करना चाहते है तो नीचे और तरीके दिए है उसको पढ़िए।
Net Banking से HDFC Debit Card का Pin कैसे Set करे?
Net banking से pin set करने के लिए आपका net banking activate होना बोहोत जरूरी है। अगर नही है तो आप atm से pin set करे।
- अपने username और password को डालके hdfc net banking में login कीजिए।
- Menu में आपको card का option दिखेगा उसपर क्लिक कीजिए।
- राइट साइड में debit card में request का option दिखेगा उसपर क्लिक कीजिए।
- Request में Instant pin generation का option दिखेगा उसपर क्लिक कीजिए।
- आपका card चुनिए और दो बार pin डालके Continue पर क्लिक कीजिए।
- Continue के बाद confirm पर क्लिक कीजिए।
- आपके मोबाइल नंबर के सामने टिक करके continue पर क्लिक कीजिए।
- आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा उसको डालकर continue और confirm पर क्लिक कीजिए।
- आपका pin set हुआ।
Net banking नही है तो आप तीसरा तरीका mobile banking का इस्तेमाल कर सकते है।
Mobile Banking से HDFC Debit Card का Pin कैसे Set करे?
Mobile banking से pin set करने के लिए आपके पास user ID और password होना चाहिए। अगर नही है तो atm या net banking का इस्तेमाल कीजिए।
- सबसे पहले hdfc के app पर login कीजिए।
- Menu में card का option होगा उसपर क्लिक कीजिए।
- Debit card के request section में instant pin generation का option होगा उसपर क्लिक कीजिए।
- अपना card चुनिए और दो बार pin डालिए।
- आपका मोबाइल नंबर select करके confirm करे।
- आपके mobile number पर एक OTP आयेगा उसको डालकर confirm करे।
- आपका pin set हुआ।
ऊपर दिए गए तीनो में से किसी एक तरीके का इस्तेमाल करके आप आसानी से hdfc debit card का pin set कर सकते है।
HDFC Debit Card से जुड़े सवाल
क्या में HDFC Debit Card का Pin Online Set कर सकता हूं?
हा, net banking और mobile banking का इस्तेमाल करके आप hdfc debit card का pin online set कर सकते है।
क्या में HDFC Debit Card का Pin ATM से Set कर सकता हूं?
हां, आप रजिस्टर मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके hdfc debit card का pin atm से set कर सकते है।