Skip to content

Hindi Factory

  • Banking
  • How To
  • Blogging
  • Share Market
Hindi Factory
Home / Banking /

बैंक ऑफ़ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करें? (2 तरीके)

ByAkash Wandhekar August 5, 2022

बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करके आप बैंक ऑफ इंडिया की इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ आप घर बैठे हुए थे बैंक ऑफ इंडिया का बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेटस को फॉलो कीजिए।

Contents
1) बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के लिए जरूरी चीजें
2) बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के तरीके
2.1) एटीएम से बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने का तरीका
2.2) एप्लीकेशन से बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने का तरीका
3) बैंक ऑफ इंडिया मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन से जुड़े सवाल
3.1) बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के कौन-कौन से तरीके हैं?
3.2) बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर होने में कितना समय लगता है?

बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के लिए जरूरी चीजें

  1. आपके पास मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  2. आपके पास बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड होना चाहिए। अगर एटीएम कार्ड नहीं है तो एप्लीकेशन की मदद से बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर किया जा सकता है।

बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के तरीके

  1. एटीएम में जाकर
  2. बैंक में एप्लीकेशन लिखकर

एटीएम से बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने का तरीका

Step 1 – एटीएम से बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के लिए आप सबसे पहले आपके नजदीकी बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन में जाइए। जाने के बाद आपका एटीएम कार्ड एटीएम मशीन में डालिए। आपकी भाषा चुनिए। मैंने इंग्लिश को चुना है।

Step 2 – Enter PIN पर क्लिक कीजिए।

Step 3 – आपके एटीएम कार्ड का पिन डालिए और continue पर क्लिक कीजिए।

Step 4 – Other requests पर क्लिक कीजिए।

Step 5 – मोबाइल पर क्लिक कीजिए।

Step 6 – आप का 10 अंक का मोबाइल नंबर डालिए और proceed पर क्लिक कीजिए। फिरसे एक बार मोबाइल नंबर डालिए। 1 दिन के अंदर आपका मोबाइल नंबर बैंक ऑफ इंडिया में रजिस्टर हो जाएगा।

एप्लीकेशन से बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने का तरीका

  • एप्लीकेशन से बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के लिए आपको सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में जाना होगा।
  • ब्रांच में जाने के बाद अकाउंट सेक्शन में चाहिए।
  • अकाउंट सेक्शन से मोबाइल नंबर लिंक करने का फॉर्म लीजिए।
  • फॉर्म पर आपका नाम, मोबाइल नंबर और बाकी सारी जानकारी भरिए।
  • फॉर्म के साथ आपका आधार कार्ड जोड़िए।
  • भरे हुए फॉर्म को अकाउंट सेक्शन में सबमिट कीजिए।
  • 1 से 7 दिनों के अंदर आपका मोबाइल नंबर बैंक ऑफ इंडिया में रजिस्टर हो जाएगा।

अगर आपके ब्रांच में application form उपलब्ध नहीं है तो नीचे मोबाइल नंबर रजिस्टर करने का application form दिया है।

सेवा में 
शाखा प्रबंधक महोदय,
(अपनी बैंक का नाम लिखे)
(अपना शहर, जिला व राज्य लिखे)

विषय – बैंक में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आवेदन पत्र

महोदय,
मेरा नाम (आपका पूरा नाम लिखिए) है। मे आपके बैंक (अपने बैंक का नाम व ब्रांच का नाम लिखे) का खाताधारक हूँ। मेरी बैंक खाता संख्या ( बैंक अकाउंट नंबर लिखे) है। यह एक (अपने खाते का प्रकार लिखे बचत खाता / करंट खाता) खाता है। महोदय मेरे बैंक अकाउंट मे मोबाईल नंबर नहीं जुड़े होने के कारण मुझे अपने बैंक खाते से सम्बन्धित लेन देन की जानकारी नहीं मिल पाती है।

इसलिए आपसे निवेदन है की मेरे खाते में मोबाइल नंबर दर्ज करने की कृपा करे।

धन्यवाद

नाम - (आपका पूरा नाम लिखिए)
बैंक अकाउंट नंबर - (आपका अकाउंट नंबर डाले)
मोबाइल नंबर - (आपका मोबाइल नंबर डाले)
हस्ताक्षर - (हस्ताक्षर करे)
दिनांक - (दिनांक दर्ज करें)

नीचे दिए गए उदाहरण का इस्तेमाल करके आप अपना application letter लिखिए।

सेवा में 
शाखा प्रबंधक महोदय,
बैंक ऑफ इंडिया
अहमदनगर, महाराष्ट्र

विषय – बैंक में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आवेदन पत्र 

महोदय,
     मेरा नाम शुभम प्रतीक पाटील है। मे आपके बैंक ऑफ इंडिया अहमदनगर शाखा का खाताधारक हूँ। मेरी बैंक खाता संख्या 123456789123 है। यह एक बचत खाता है। महोदय मेरे बैंक अकाउंट मे मोबाईल नंबर नहीं जुड़े होने के कारण मुझे अपने बैंक खाते से सम्बन्धित लेन देन की जानकारी नहीं मिल पाती है।

इसलिए आपसे निवेदन है की मेरे खाते में मोबाइल नंबर दर्ज करने की कृपा करे।

धन्यवाद

नाम - शुभम प्रतीक पाटील
बैंक अकाउंट नंबर - 123456789123
मोबाइल नंबर - 99001100xx
हस्ताक्षर - (हस्ताक्षर करे) 
दिनांक - 27 जनवरी 2022

बैंक ऑफ इंडिया मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन से जुड़े सवाल

बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के कौन-कौन से तरीके हैं?

बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के दो तरीके हैं। एक ही एटीएम का इस्तेमाल करके और दूसरा है बैंक में एप्लीकेशन सबमिट करके आप बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकते हैं।

बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर होने में कितना समय लगता है?

एटीएम से रजिस्टर करने पर 1 दिन के अंदर और एप्लीकेशन देने के बाद 1 से 7 दिनों के अंदर बैंक ऑफ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो जाता है।

Related posts:

  1. बैंक ऑफ़ बड़ौदा में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करें? (Application)
  2. इंडियन बैंक में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करें? (2 मिनट में)
  3. इलाहाबाद बैंक में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करें? (2 तरीके)
  4. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करें? (Application)

Post navigation

Previous Previous
बंधन बैंक में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करें? (Application)
NextContinue
केनरा बैंक में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करें? (Application)

Recent Posts

  • Bank Application in Hindi | Bank Manager को एप्लीकेशन कैसे लिखे?
  • ICICI Bank के Debit Card का PIN Generate कैसे करे?
  • Yes Bank का CIF Number कैसे पता करे? (2 मिनट में)
  • SBI का CIF Number कैसे पता करे? (2 मिनट में)
  • Indian Bank का CIF Number कैसे पता करे? (2 मिनट में)

Hindi Factory

यहां आपको हर रोज Tech, Social Media, Banking, Share Market, Mutual Funds और How To Guide इनमे से किसी एक Topic पर Content मिलेगा। हमसे जुड़ने के लिए हमारे Social Handles को जरूर फॉलो कीजिए।

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Explore Topics

  • Blogging
  • Banking
  • How To
  • Share Market

Copyright © 2026 Hindi Factory | All brand logos and images are copyrighted to respective owners.

  • Banking
  • How To
  • Blogging
  • Share Market
Search