Bank Of Baroda के Debit Card का Pin कैसे Set करे? (3 तरीके)
पुराने दिनों में bank of baroda post के जरिए debit card भेजती थी। उस debit card का pin उसी पोस्ट में होता था जो हम scratch करके देखते थे। लेकिन उसमे security का खतरा रहता था। इसलिए आज के दिन bank of baroda के debit card का pin खुद को set करना पड़ता है।
आज के दिन हम घर बैठे बैठे बस एक OTP का इस्तेमाल करके pin set कर सकते है। अगर आप bank of baroda के debit card का pin set करना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े।
Bank Of Baroda के Debit Card का Pin Set करने के लिए जरूरी चीजे
Bank Of Baroda के Debit Card का Pin Set करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी जीजे होनी चाहिए।
- आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर होना चाहिए।
- आपके पास debit card/atm होना चाहिए।
- Net Banking activate होनी चाहिए।
- Mobile banking activate होनी चाहिए।
ऊपर दिए गए चार चीजों में से पहली और दूसरी, तीसरी या चौथी चीजों में से एक चीज होनी चाहिए।
Bank Of Baroda के Debit Card का Pin Set करने के तरीके
Bank Of Baroda के Debit Card का Pin Set करने के कुल तीन तरीके है।
- ATM
- Net Banking
- Mobile Banking
तीनो में से किसी एक तरीके का इस्तेमाल करके आप debit card का pin set कर सकते है।
ATM से Bank Of Baroda के Debit Card का Pin Set करने का तरीका
ATM से bank of baroda के debit card का pin set करने के लिए आपके पास debit card और आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर होना चाहिए।
- सबसे पहले अपने नजदीकी bank of baroda के ATM में जाइए।
- अपना debit card atm मशीन में डालिए।
- अपनी भाषा चुनिए।
- Set/generate ATM PIN पर क्लिक कीजिए।
- आपका 14 अंक का account number डालिए और Correct पर क्लिक करे।
- फिर एक बार account number डालिए और correct पर क्लिक कीजिए।
- आपका 10 अंक का रजिस्टर मोबाइल नंबर डाले और correct पर क्लिक कीजिए।
- आपके मोबाइल पर एक OTP आयेगा उसे डाले और क्लिक पर क्लिक कीजिए।
- आपको जो pin रखना है उसे दो बार डालिए और थोड़ा इंतजार कीजिए।
- आपका debit card atm मशीन से निकाल लीजिए।
Done आपके bank of baroda के debit card का pin set हो गया।
Net Banking से Bank Of Baroda के Debit Card का Pin Set करने का तरीका
Net Banking से Bank Of Baroda के Debit Card का Pin Set करने के लिए आपका net banking activate होना चाहिए।
- सबसे पहले bank of baroda के net banking के login पेज पर जाए।
- अपने user ID और password के जरिए login कीजिए।
- Menu में service का option दिखेगा उसपर क्लिक कीजिए।
- Set/reset debit card pin पर क्लिक कीजिए।
- Customer ID select करे और continue पर क्लिक कीजिए।
- Debit card number, date of birth और expiry date डालके continue पर क्लिक कीजिए।
- आपके मोबाइल पर एक OTP आयेगा उसे डाले और submit otp पर क्लिक कीजिए।
- आपको जो pin रखना है उसे दो बार डालिए और submit पर क्लिक कीजिए।
Done आपका debit card activate हो गया। अब आप इस pin के जरिए debit card का इस्तेमाल कर सकते है।
Mobile Banking से Bank Of Baroda के Debit Card का Pin Set करने का तरीका
Net Banking से Bank Of Baroda के Debit Card का Pin Set करने के लिए आपका mobile banking activate होना चाहिए।
- सबसे पहले आपका bank of baroda के app पर login करना है।
- नीचे आपका cards का option दिखेगा उसपर क्लिक कीजिए।
- Set debit card PIN पर क्लिक कीजिए।
- Set pin पर क्लिक कीजिए।
- आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा उसे डाले और OKAY पर क्लिक कीजिए।
- आपको जो pin रखना है उसे दो बार डालिए और proceed पर क्लिक कीजिए।
- आपका transaction pin डालिए और OKAY पर क्लिक कीजिए।
Done आपके debit card का pin set हुआ। अगर कोई दिक्कत अति है तो हमे comment में बताए।
Bank Of Baroda के Debit Card से जुड़े सवाल
क्या में Bank Of Baroda के Debit Card का Pin Online Set कर सकता हूं?
हा, net banking और mobile banking का इस्तेमाल करके आप bank of baroda के debit card का pin online set कर सकते है।
क्या में Bank Of Baroda के Debit Card का Pin ATM से Set कर सकता हूं?
हां, आप रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए OTP का इस्तेमाल करके bank of baroda के debit card का pin atm से set कर सकते है।